logo

अजब-गजब : बिना ड्राइवर के सड़क पर ट्रक कंटेनर दौड़ता रहा, फिर हुआ ये....

truck.jpg

लोहरदगा:
लोहरदगा के पतराटोली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने बिना ड्राइवर के एक ट्रक कंटेनर को सड़क पर दौड़ता देखा। जिस वक्त की यह घटना है उस वक्त सड़क पर काफी चहल-पहल थी। हालांकि किसी के हताहत की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर दौड़ रही कंटेनर एक पेड़ से टकरा गई। लोगों को लगा कि शायद पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी रूक जाए लेकिन ट्रक पेड़ को साथ लेकर आगे बढ़ गई। इसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों सड़क पर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाशी जारी है।

चालक गाड़ी से कूदकर भाग निकला
लोहरदगा रांची मुख्य पथ में शहरी क्षेत्र के पतराटोली के समय कंटेनर लगभग 500 मीटर तक बिना ड्राइवर के दौड़ रहा था। बताया जाता है कि कंटेनर लोहरदगा से रांची जा रहा था। पतराटोली के समीप एक पेड़ से कंटेनर टकराकर अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद चालक उतर कर वहां से भाग गया। बिना चालक के कंटेनर को देखकर लोग काफी घबरा गए। उस दौरान सड़क से एक बारात गुजर रही थी। लोगों ने कंटेनर देखकर तुरंत रास्ते को खाली कर दिया।


जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर हम घटनास्थल पर पहुंचे। कंटेनर को भारी मशक्कत के बाद रोका जा सका। फिलहाल फरार चालक की तलाशी जारी है। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।