पलामू:
झारखंड में नक्सली संगठन (Naxalite Organization) पर नकेल कसने के लिए पुलिस (Jharkhand Police) लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान में पुलिस को सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने TSPC का एरिया कमांडर बच्चन को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका लगा है। पुलिस की पूछताछ में बच्चन ने कई गहरे राज उगले है।

झारखंड-बिहार सीमावर्ती इलाकों से पकड़ा गया
पलामू पुलिस ने TSPC के एरिया कमांडर उपेंद्र भुइयां उर्फ बच्चन को गिरफ्तार किया है। बच्चन पलामू के मनातू थानाक्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बच्चन झारखंड-बिहार सीमावर्ती इलाकों में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर पलामू पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान में पुलिस ने बच्चन को धर दबोचा।

पलामू के अंदरूनी भागों में भी चल रहा सर्च अभियान
बच्चन ने पलामू पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उसके बाद पुलिस एक साथ पूरे जिले में सर्च अभियान शुरू कर दी है। सर्च अभियान झारखंड-बिहार सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ पलामू के अंदरूनी भागों में भी किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट है। चप्पे-चप्पे में पुलिस बल की तैनाती की गई है।