logo

घर में चल रहा था दादी का दशकर्म, तब तक तालाब में डूब गये 2 सगे भाई; मौत

ूोतोो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के डाढा गांव में नहाने के दौरान रामसागर तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। दरअसल, पिछले 10 दिन पहले डाढ़ा गांव की रहने वाली एक महिला शंकरी देवी की पेड़ से गिरने से मौत हो गई थी। महिला का मंगलवार को दशकर्म कार्य चल रहा था। तभी मृतक महिला के दो पोते राज और संगम कुमार की शिव सागर तालाब में डूबने से मौत की खबर सामने आई।


मृतकों में राजकुमार (9 वर्ष) एवं उसका छोटा भाई एस राज (7 वर्ष) शामिल हैं। ये दोनों सगे भाई थे। दोपहर का भोजन करने के बाद चुपके से दोनों मृतक समेत तीन बच्चे नहाने चले गए। दोनों भाई कपड़ा खोलकर स्नान करने लगे, नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए, तो तीसरे बच्चे ने दौड़कर तालाब के समीप के घर वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण दौड़े। इसके बाद इन बच्चों के शवों की तलाश की गयी। मृतक बच्चों के पिता शिवकुमार मेहता के दो ही बेटे थे एवं एक बेटी है।