logo

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

drowning4.jpg

द फॉलेअप डेस्क 
गिरिडीह के तारातांड़ क्षेत्र के तारातांड़ गांव में मंगलवार शाम तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। बच्चों के परिजन घटना के समय धनरोपनी में व्यस्थ थे। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे आपस में भाई लगते थे। बच्चों की पहचान तारातांड़ निवासी 10 वर्षीय आर्यन मंडल और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव के 9 वर्ष अमित मंडल के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे। मृतक अमित मंडल अपने नाना के घर तारातांड़ गांव में रहता था। जिसके माता- पिता मुंबई में रह कर मजदूरी करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के परिजन धनरोपनी में व्यस्थ थे। इसी दौरान बच्चे खेलते-खलते तलाब के पास चले गए, और गहरे पानी में डूब गए। 

कुछ देर बाद जब ग्रामीणों की नजर पड़ी जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है। वहीं परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज गिरिडीह न्यूज गिरिडीह लेटेस्ट न्यूज