द फॉलोअप डेस्क
बाबा नगरी देवघर में भाजपा प्रदेश की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। इस बैठक की तिथि 23 और 24 जनवरी मुकर्रर की गयी है। मैहर रिसोर्ट में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शामिल होंगे। वह रेल मार्ग से 23 जनवरी को सुबह जसीडीह स्टेशन पहुंचेंगे। कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने के लिए प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय , डॉ प्रदीप वर्मा देवघर में तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें : रांची में कोयले के अवैध कारोबार से धधक रहे ईंट भट्ठे
बाबा नगरी हुई भाजपामय
बता दें की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर शहर के हर चौक चौराहों पर पार्टी के झंडों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित बड़े नेताओं के स्वागत में कटआउट लगाया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT