द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य के लिए ये बड़ी खुशी की बात है कि अगामी 27 जनवरी2023 को होने वाले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में झारखंड से दो छात्राओं को सलेक्ट किया गया है। 102 विद्यार्थियों में दोनों छात्राएं जमशेदपुर की ही हैं। जमशेदपुर के कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय की दो छात्रा सरोजिनी सोना व नंदनी राज सिंह का चयन हुआ है।

ये भी पढ़ें: Ranchi : नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए है प्रतिबद्ध- महापौर
पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ करेंगे बातचीत
बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी, 2023 को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा 2023 प्रोग्राम का आयोजन करेगा। इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही बंद हो चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2023 को परीक्षा पर चर्चा के आगामी एडिशन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT