logo

उड़ान IAS एकेडमी ने लहराया परचम, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा में 130 से अधिक छात्र हुए चयनित

udaan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की प्रतिष्ठित संस्थान उड़ान आईएएस एकेडमी ने 11वीं से 13वीं JPSC 2025 परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल की है। हाल ही में घोषित इन परिणामों में कुल 342 चयनित उम्मीदवारों में से 130 से अधिक छात्र अकेले उड़ान आईएएस एकेडमी से चुने गए हैं। इन 130 से अधिक सफल छात्रों में से 54 छात्र कक्षा शिक्षण (ऑनलाइन व ऑफलाइन) से संबंधित थे, जबकि 76 छात्रों ने उड़ान के मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम का लाभ उठाया।
यह संस्थान की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले 7वीं से 10वीं JPSC परीक्षाओं में उड़ान से 34 छात्र चयनित हुए थे, और इस बार यह संख्या बढ़कर 130 हो गई है। उड़ान आईएएस एकेडमी ने यह प्रदर्शित किया है कि समर्पित मार्गदर्शन, अनुभवी शिक्षकों की टीम और सही रणनीति से सफलता प्राप्त करना संभव है। संस्थान के निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और टीम उड़ान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य के बैचों के लिए और भी बेहतर परिणाम देने का संकल्प लिया।


 

Tags - latest jharkhand News JPSC News JPSC news Udaan news updates latest jharkhand News jharkhand Updates Latest jharkhand News jharkhand News latest jhartkhand News Jharkhand News