सिमडेगा
सिमडेगा की बड़ी आबादी वनोपज पर निर्भर है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद महुआ और इमली हैं, जो यहां के ग्रामीणों के लिए आय का सशक्त साधन बनते हैं. लेकिन बेमौसम बारिश ने इन वनोपज पर प्रतिकूल असर डाला है. फसलों को तेज हवाओं और बारिश ने प्रभावित किया है. जिससे बाजार में इनका उत्पादन कम पहुंच रहा है. व्यापारियों के पास अन्य वर्षों की तुलना में काफी कम मात्रा में महुआ और इमली पहुंच रही है. उत्पादन में कमी के कारण इनकी कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में महुआ उत्पादन के मामले में सिमडेगा अग्रणी जिलों में शामिल है. इसके साथ ही इमली भी ग्रामीणों की आय का प्रमुख साधन है.
