logo

दावा : बेरोजगार छात्र उपचुनाव में नॉमिनेशन के लिए पहुंचने लगे हैं रामगढ़

1166.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ उपचुनाव को लेकर गुरुवार को शिक्षित बेरोजगार छात्रों ने आवश्यक बैठक की। उपचुनाव की संगठनात्मक रणनीति पर चिंतन-मंथन किया गया। छात्रों को कहना है कि राज्य के सभी जिला से करीब एक हजार शिक्षित बेरोजगार नामांकन करेंगे। नामांकन कराने के लिए रामगढ़ आने वाले छात्रों को रहने के साथ अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर छात्र के लिए नॉमिनेशन शुल्क छात्र आपसी सहयोग से इकट्‌ठा करेंगे। बेरोजगार छात्र उपचुनाव में नॉमिनेशन के लिए रामगढ़ पहुंचने लगे हैं। वहीं, अन्य छात्र 30 जनवरी तक अपनी-अपनी आवश्यक दस्तावेज वोटर कार्ड, व वोटर लिस्ट लेकर रामगढ़ पहुंच जाएंगे। ताकि 31 जनवरी से नामांकन पत्र खरीदा जा सके।

यह भी पढ़ें : रांची : बदला मौसम का मिजाज, जनवरी में गर्मी ने दोहराया तीन साल पुराना इतिहास

बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा

शिक्षित बेरोजगार संघ के इमाम सफी ने कहा कि शिक्षित छात्र-युवाओं को राजनीति में आना ही होगा। वहीं, गोला प्रखंड के छात्र सहदेव महतो ने विश्वास जताया है कि रामगढ़ उपचुनाव में इस बार बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। जनता अयोग्य नेताओं को नकार कर शिक्षित बेरोजगार छात्र को विधानसभा भेजने की काम करेगी। मौके पर गुलाम हुसैन व योगेश भारती ने झारखंड के सरकार से पीड़ित छात्र को रामगढ़ उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा भागीदार बनने का आह्वान किया। ताकि, एक नया इतिहास रचा जा सके। मौके पर सजीर अंसारी, कुलदीप महतो, महेश महतो, कोमल गुप्ता आदि विभिन्न जिला से अनेकों छात्र मौजूद रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT