logo

देवघर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र 

SHIVRAJJJJJ.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
देवघर:
केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को देवघर का दौरा करने पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान देवघर में जिला स्तरीय बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। 
मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के देवघर आने से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा मंदिर में जाकर पार्टी की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे और उनके दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ता देवघर जिले के मधुपुर और देवघर विधानसभा में जीत को लेकर अपने काम करेंगे। 

बोकारो में कृषि योजना पर बोले शिवराज
बोकारो से रवाना होने से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य यह  है कि अगर किसानों को नुकसान हो तो उसका उचित मुआवजा दिलाना है। सरकार का लक्ष्य फसलों का उत्पादन बढ़ाना, लागत कम करना और किसानों को उचित मूल्य दिलवाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्पाद बढ़ाने के लिए 106 किस्म की उन्नत फसलें तैयार की हैं। जिनमें कई फसलें कम से दिनों  में तैयार हो जाती हैं। खेती की नई-नई पद्धति किसानों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


 

Tags - देवघर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा Deoghar Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan BJP