logo

Ranchi : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बीजेपी नेताओं के साथ देखी 'द कश्मीरी फाइल्स', लोगों से की ये गुजारिश

munda5.jpg

रांची: 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को सिनेमा हॉल में जाकर द कश्मीर फाइल्स नाम की फिल्म देखी। अर्जुन मुंडा के साथ प्रदेश बीजेपी के कई नेता भी थे। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई बीजेपी विधायक सिनेमा हॉल में जाकर द कश्मीर फाइल्स देख चुके हैं। इन नेताओं का कहना है कि इसमें कश्मीरी पंडितों को दर्द दिखाया गया है। 

अर्जुन मुंडा के साथ कौन-कौन थे शामिल
बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह, कांके विधायक समरी लाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर और हरबिदंर सिंह बेदी सहित कई नेता मौजूद थे। अर्जुन मुंडा ने लोगों से सिनेमा हॉल में जाकर फिल्म देखने की गुजारिश की। 

कश्मीरी पंडितों पर आधारित है ये फिल्म
दरअसल, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कोई कहता है कि फिल्म महज एक प्रोपेगेंडा है वहीं एक पक्ष मानता है कि इसमें कश्मीरी पंडितों को दर्द पहली बार सच्चाई के करीब जाकर सामने लाया गया है।