logo

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी संग दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

deori.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने आज तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा, परिजन और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ थे। पूजा करने के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा कि माता का आशीर्वाद लेकर सभी के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। अर्जुन मुंडा इससे पहले भी कई बार दिउड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं। वह अक्सर माता का आर्शीवाद लेने दिउड़ी मंदिर पहुंचते हैं। 

Tags - Arjun Mundaarjun munda news jharkhand arjun munda jharkhand latest news