logo

Ranchi : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने AK-47 बरामदगी पर उठाए सवाल, स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग

अर्जुन.jpg

रांचीः 
प्रेम प्रकाश के ठिकाने से दो AK 47 व कारतूस मिलने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। 2 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर यह बता तो बता दिया गया है कि हथियार झारखंड पुलिस की है, लेकिन इसके साथ ही कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। बाबूलाल मरांडी और सरयू राय के बाद अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इस मामले में सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि रांची में पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में आए किसी प्रेम प्रकाश के घर से AK47 और गोली निकलना बहुत ही गंभीर विषय है। कहा जा रहा है कि दो बॉडी गार्ड के यह हथियार थे। झारखंड पुलिस के ये बॉडी गार्ड किसके नाम, कब और कहाँ के लिये थे? और इन्होंने जो हथियार रखने के "बहाने"ढूंढे,वह हास्यास्पद है। 


जांच की मांग 
मैं इस मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि इस मामले में मैं जब झारखंड के डीजीपी से बात की ,तो उन्होंने कहा कि अभी तक उनको रिपोर्ट नहीं मिली। राजधानी में हुई इतनी बड़ी घटना की रिपोर्ट डीजीपी को नहीं मिलना गंभीर विषय है।