logo

Ranchi : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घायल शख्स को पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों को दिया निर्देश

munda1.jpg

रांची: 

केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने मानवता का परिचय दिया है। उन्होंने, जनप्रतिनिधि होने के नैतिक कर्तव्य और दायित्व का भी निर्वहन किया है। दरअसल, अर्जुन मुंडा ने राजधानी रांची के ओवरब्रिज में दुर्घटना का शिकार होने वाले एक शख्स को रिम्स पहुंचाया। यही नहीं, मंत्री ने चिकित्सकों को घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा देने का निर्देश भी दिया। 

अपनी कारकेड की गाड़ी से पहुंचाया हॉस्पिटल
मिली जानकारी के मुताबिक रांची में ओवरब्रीज पर एक व्यक्ति हादसे में घायल हो गया। घायल अवस्था में तो 30 मिनट तक सड़क पर ही तड़पता रहा। तभी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का काफिला गुजरा।

जब उन्होंने घायल व्यक्ति को देखा तो तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे अपनी कारकेड की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। घायल शख्स का नाम अबु शमीम है।