logo

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह आज आ रहे रांची, 9 साल की उपलब्धियों पर करेंगे बात 

vk.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह आज रांची आयेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जायेगा। बता दें कि कल मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने वाले हैं, जिसकी उपलब्धियों को लेकर वीके सिंह मीडिया के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश भाजपा ने नौ साल पूरे होने पर राज्य में 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें कार्यकर्ता राज्य के 80 लाख लोगों के साथ संपर्क करेंगे। वीके सिंह का रांची आगमन और भी कई मायनों में अहम माना जा रहा है। इन दिनों झारखंड भाजपा काफी रेस है। 2024 को लेकर तरह-तरह की रणनीतियां तैयार की जा रही है। उसमें से वीके सिंह का रांची दौरा भी एक अहम रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N