द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड आ रहे हैं। इस दौरान वह राज्य को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री गडकरी आज दोपहर को रांची पहुंचेंगे। पहले वह जमशेदपुर जाएंगे। उसके बाद रांची में कार्यक्रम करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आने को लेकर झारखंडवासियों में काफी उत्साह है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्या इंतजाम किए गए है। हर चौक-चौराहे पर सुरक्षाबल की तैनाती की गई है।

जनसभा को भी करेंगे संबोधित
अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 2:15 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वो यहां से गोपाल मैदान पहुंचेंगे। यहां कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन का कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद गोपाल मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह जमशेदपुर में 2 घंटे रहेंगे। बता दें कि एनएचआई की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा के मुताबिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रांची में भी कार्यक्रम
रांची में नितिन गडकरी जैनामोड़- गोला एक्सप्रेस-वे की नींव रखेंगे। यह 1008 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। जिसकी कुल लंबाई 32.49 किमी है। इसके अतिरिक्त गोला-ओरमांझी रोड की शुरुआत करेंगे। यह 1214 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है जो 27.846 किमी होगा। रामगढ़ के पटेल चौक में वीयूपी एनएच 31: 24.09 करोड़ रुपये के एक किमी रोड शुरू किया जाएगा।
इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT