logo

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुंचे धनबाद, राज्य सरकार पर साधा निशाना 

कोयला.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंत्री बनने के बाद पहली बार धनबाद दौरे पर आए हैं। उन्होंने बिजली की समस्या पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की समस्या के लिए राज्य सरकार ही जिम्मेदार है। 
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे  सरायढेला स्थित कोयला नगर BCCL मुख्यलाय कोयला भवन पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया और शहीदों को नमन किया। इसे पहले BCCL की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मंत्री ने कोयला नगर स्थित इको पार्क में पौधारोपण भी किया। 

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की GDP में कोल इंडिया की 10 प्रतिशत की सहभागिता है। कोल इंडिया विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया के कोयले से पूरे देश को बिजली मिलती है। लेकिन झारखंड में बिजली की समस्या बनी हुए है। राज्य की सरकार बिजली खरीदने में असमर्थ है। इसी वजह से लोगों को समस्या होती है। कोल इंडिया के पास इस प्रदेश के विकास के लिए भी फंडिंग है। बस सरकार को मॉनिटरिंग करने की जरूरत है।
जानकारी हो कि एना कोलियरी में कोयला खनन का इतिहास सौ साल से भी अधिक पुराना है जो 1906 से शुरू होता है। BCCL के कोयला उत्पादन में इस कोलियरी की महत्वपूर्ण भूमिका है। 216 हेक्टेयर में फैली इस साइट में कुल 165.50 मिलियन टन का कोयला भंडार है। 

Tags - केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे BCCL मुख्यलाय Union Minister of State for Coal Satish Chandra Dubey BCCL Headquarters