logo

रामगढ़ : भुरकुंडा स्टेशन के पटरी पर मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

PATRI.jpg

रामगढ़ 

भदानीनगर ओपी अंतर्गत भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के पटरी पर क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव शनिवार की सुबह मिला है।  रेलवे ट्रैक पर शऴ होने की सूचना GRP को दी गई। इसके बाद टीम कागजी कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। GRP की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 


कई टुकड़ों में बंटा शव 
बताया जा रहा है कि सबसे पहले शव को सुबह में स्टेशन साइडिंग में कार्य करने वाले लोगों ने देखा था। इसके बाद यह सूचना स्टेशन मास्टर और पुलिस को दी गई।  ट्रेन की चपेट में आने से शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। खबर लिखने तक शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव देखकर ऐसा लग रहा है जैसे शख्स की उम्र 45 -50 वर्ष के बीच हो। शव पोल संख्या 112/9 के बीच वाले पटरी पर मिला है।