logo

अवांछित तत्वों ने शिव मूर्ति तोड़ी, विरोध में सड़क जाम; हंगामा

bermo1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बेरमो के ललपनिया थाना क्षेत्र के छरछरिया स्थित मंदिर में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसके बाद सौकड़ों की संख्या में लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। घटना को लेकर हंगामा कर रहे लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। लोगों की मांग है मूर्ति तोड़ने वाले को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त सजा दी जाए। वहीं सड़क जाम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। 


झरने में नहाने आए लोगों ने तोड़ी मूर्ति
घटना को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कुछ लोग झरने में नहाने के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति को हथौड़ा मारकर तोड़ दी। मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ लोग जमशेदपुर के नंबर वाली वाहन से यहां नहाने के लिए पहुंचे और मूर्ति को तोड़ दिया। वे मूर्ति तोड़ने के बाद लुगुबुरु ललपनिया के पहाड़ी पर जमे हुए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N