logo

Ranchi : राष्ट्रपति चुनाव में भी हो गया खेला, UPA के पास मात्र 20 वोट थे उसमें भी NDA ने आधे झटक लिए

DRAUPDIYASH.jpg

रांची : 

देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बहुमत के साथ विजयी हुई हैं। लेकिन झारखंड में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में भी खेला हो गया। राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस-राजद के कुछ विधायकों ने पार्टी के खिलाफ जाकर  द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। तय आंकड़े के हिसाब से द्रौपदी मुर्मू को 10 विधायकों से ज्यादा वोट मिले हैं। यूपीए यशवंत सिन्हा को झारखंड से सिर्फ नौ वोट ही मिले। वहीं एक का वोट इनवैलिड भी गया। तमाम घोषणाओं के बाद द्रौपदी मुर्मू को 60 विधायकों से वोट मिलना था लेकिन उन्हें 70 विधायकों का वोट मिला। इससे यह साफ है कि कांग्रेस व राजद के ही किसी 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। 


यह है चुनावी गणित
चुनाव के वक्त ये था एनडीए का आंकड़ा। भाजपा 25, झामुमो 30, आजसू 02, एनसीपी 01, निर्दलीय 02, यानि कुल  60 विधायकों का वोट द्रौपदी मुर्मू को मिलना था। इससे यह पता चलता है कि द्रौपदी मुर्मू को इस बात का भी फायदा हुआ है कि वह झारखंड की राज्यपाल थी। यूपीए के यशवंत सिन्हा के पक्ष में 20 वोट थे जिसमें कांग्रेस 18, राजद 01, माले 01, यानि कहीं ना कहीं इसी वोट में सेंधमारी हुई है।