logo

मुख्यमंत्री आवास पर आज UPA विधायक दल की बैठक, बजट सत्र को लेकर तय होगी रणनीति

upa_21.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बजट सत्र (Budget Session) को लेकर आज UPA विधायक दल की बैठक होगी। शाम 4 बजे से सीएम आवास पर यह बैठक होगी। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की अध्यक्षता में यह बैठक होनी है। इस बैठक में यूपीए विधायक दल बजट सत्र को लेकर अपनी रणनीति तय करेंगे। बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान राज्य सरकार 3 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा। सत्र के बीच में ही होली का अवकाश भी होगा। बजट सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक भी लाएगी। बजट के पूर्व चालू वित्तीय वर्ष के लिए तृतीय अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा।