logo

भोजनावकाश के बाद सदन में जोरदार हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में , सभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

pradeep_yadav6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा में आज भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के विधायक सदन में कपड़े पहनकर आ रहे है यह आपत्तिजनक है। उन्होनें कहा कि यह अव्यवस्था का पार्ट है। अब कोई अंडर वियर में आकर भाषण दे यह तमाशा नही है तो और क्या है। ये लोग झारखंड के हितैषी नहीं है। यह कहकर प्रदीप यादव वेल में आ गए। उनके साथ सत्ता पक्ष के सभी विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे। सत्ता पक्ष के वेल में आते ही विपक्ष के विधायक भी वेल में आ गए और जय श्री राम का नारा लगाने लगे। स्पीकर बार बार समझते रहे लेकिन हंगामा जारी रहा। अंत मे स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।


व्यवस्था के नाम पर अव्यवस्था, बहुत दुख हो रहा है : स्पीकर
स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो लगातार सदन को व्यवस्थित करने के लिए सदस्यों से आग्रह करते रहे। विधायकों को शांत करने के लिए वह अपने आसान पर खड़े हो गए, लेकिन उनकी बातों को अनसुनी की गई। उन्होनें कहा कि व्यवस्था के नाम पर सदन के अंदर अव्यवस्था ठीक नहीं है। यह देखकर दुख हो रहा है।कहा कि आज का विषय बहुत सुंदर था। लेकिन कौन कौन चीज लेकर सदन को अव्यवस्थित कर दिया गया। उन्होनें कहा कि वह तो बार बार आग्रह कर रहे हैं। पहली पारी में ही सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों से इस तरह के कपड़े को खोलकर आने का आग्रह किया। लेकिन नहीं माने तो हम क्या कर सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT