logo

शीतकालीन सत्र : लोकसभा में CM को दुष्कर्मी कहे जाने पर सदन में हुआ हंगामा, प्रदीप यादव ने की निंदा प्रस्ताव लाने की मांग

pradeep_yadav1.jpg

रांची:
झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा जारी है। प्रश्नकाल शुरू होती ही विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता बेल में आकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान क्रांगेस नेता प्रदीप यादव ने झारखंड के सांसद द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुष्कर्मी कहे जाने का मामला उठाया। विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की। प्रदीप यादव के इस मांग को झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने समर्थन दिया। जिसपर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने भरोसा दिया कि निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। प्रदीप यादव ने कहा कि इस तरह की बात सीएम के लिए कहा जाना कहीं से भी सही नहीं हैं। झारखंड के सांसद द्वारा ऐसा कहा जाना सवा करोड़ जनता का अपमान है। लिहाजा सत्तापक्ष और विपक्ष के हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने 12;45 तक सदन को स्थागित कर दिया था। कार्यवाही फिर से शुरू हुई है।