logo

राहुल गांधी सजा मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, सदन को स्पीकर ने किया स्थगित

jharkhand_vidhansabha14.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सूरत कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी को 2 साल की सजा देने का मामला झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है।  विधायक प्रदीप यादव ने इस मामले को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा के इशारे पर बोलने की स्वतंत्रता का गला घोंटा जा रहा है। कहा कि भाजपा के इशारे पर सूरत कोर्ट ने यह करवाई की है। इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। विपक्ष के विधायक भी विरोध में वेल में आकर हंगामा करने लगे। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

मानहानि केस में राहुल गांधी को सजा

बता दें कि मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस फैसले के 27 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्हें जमानत भी दे दी गई है। बता दें कि पिछले 4 साल से राहुल गांधी पर मानहानि का मामला चल रहा था। इससे पहले कोर्ट ने 17 मार्च को इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट के फैसले के वक्त राहुल गांधी ने अपना बयान देते हुए कहा कि मेरी मंशा गलत नहीं थी। बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था सभी चोरों की सरनेम मोदी क्यों होते हैं। उनके इस बयान पर विवाद छिड़ गया था। जिसके बाद उन पर मानहानि का केस दर्ज हुआ था।

क्या है मामला
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि चोरों का सरनेम मोदी है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी। इस केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे। आखिरी बार अक्टूबर 2021 की पेश के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT