logo

रांची पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, आधुनिक सुविधाओं से है लैस

वंदे.jpg

पटना: 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज ट्रायल रन हो रहा है। पटना जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 6:55 बजे खुलकर 8:20 बजे गया पहुंची। गया में 10 मिनट रूकी। हवहां से 8:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे रांची पहुंची। फिर दोपहर 2:20 बजे वापसी के लिए खुलेगी। शाम 7 बजे गया पहुंचेगी. यहां से 7:10 बजे खुलकर रात 8:25 बजे पटना वापस पहुंचेंगी।  ट्रेन की स्पीड 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। हालांकि आज ट्रायल रन के दौरान आम यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश की इजाजत नहीं मिली है। ट्रायल रन पूरी तरह से सुरक्षा और संचालन के मकसद से किया जा रहा है। अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते होगा। ट्रेन में हर तरह की सुविधाएं हैं। एसी की व्यवस्था है। प्रसाधन का बढ़िया इंतजाम है। सबसे बड़ी बात की यह सिर्फ 6 घंटो में राची से पटना की दूरी तर करेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N