logo

युवाओं की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा, वेदांत कौस्तव की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात  

vedant1.jpg

नई दिल्ली   
अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्नपूर्णा देवी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इन शिष्टाचार मुलाकातों को वेदांत ने प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने  कहा कि राष्ट्र सेवा में जुटे आदरणीय और अनुभवी लोकसेवकों से मुलाकात और बातचीत से नई ऊर्जा मिली है।

राष्ट्रीय हितों के प्रति कर्म, धैर्य और आत्मविश्वास

साथ ही राष्ट्रीय हितों के प्रति कर्म, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ समर्पित रहने की सोच विकसित होती है। उन्होंने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को अबुआ अधिकार मंच के बैनर तले पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्पों को सुदृढ़ करने की दिशा में युवाओं की भागीदारी को लेकर किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया।

Tags - vedant kaustav abua adhikar manch dharmendra pradhan annapurna devi environmental awareness