logo

दिल्ली : साई नाथ विश्वविद्यालय के VC ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

vc.jpg

दिल्ली/रांची:
साई नाथ विश्वविद्यालय (Sai Nath University) के कुलपति प्रो.डॉ.एस.पी.अग्रवाल (Prof.Dr.S.P.Agarwal) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से मुलाकात की। उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन (President's House) में राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान कुलपति ने राष्ट्रपति को सम्मान स्वरूप शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। राष्ट्रपति ने कुलपति से विश्वविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं से भी अवगत कराया। राष्ट्रपति से नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं अनुपालन से संबंधित कई बिंदुओं पर संवाद किया। राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की सलाह दी। इस मार्गदर्शन के लिए कुलपति ने उनका आभार व्यक्त किया है।


छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट की विस्तारपूर्वक जानकारी दी 
कुलपति ने राष्ट्रपति को सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही प्रसार गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों और क्रियाकलापों से अवगत कराते हुए विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धन, आदिवासी एवं आदिम जनजाति के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृति एवं अन्य सुविधाओं से अवगत कराया तथा छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वागीण के विकास के लिए एनसीसी यूनिट की स्थापना की गई है।
 खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की एक छात्रा स्वीटी कुमारी ने नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के खेल-कूद के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग खेल के मैदान विश्वविद्यालय परिसर में ही उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया है। साथ ही कुलपति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारे छात्र ज्यूडिशियरी सेवा में चयनित हो रहे है।  विश्वविद्यालययी पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त विश्वविद्यालय छात्रों को ज्यूडिसयरी सर्विस की तैयारी करायी जा रही हैं।


विश्वविद्यालय ने लघु रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उत्पन्न
विश्वविद्यालय परिसर में सम्पूर्ण विकसित आधारभूत संरचनाओं के साथ छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध है। जिनमें झारखंड तथा निकटस्थ राज्यों- बिहार, बंगाल,उत्तरप्रदेश, ओडिसा, छत्तीसगढ़ के अलावा नेपाल के युवक-युवतियों गुणवत्तापूर्ण उच्च और तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्राओं का नामांकन बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्रों की शिक्षा, आवास एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साई नाथ एजुकेशनल ट्रस्ट, आगरा द्वारा संचालित साई नाथ विश्वविद्यालय, रांची बिना किसी सरकारी आर्थिक मदद के अपने प्रयासों से नौकरियों के अवसर के साथ ही लघु रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उत्पन्न किये है। छात्र-छात्राओं को उचित मूल्य पर उत्तम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं दूसरे राज्यों में पलायन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ताकि झारखंड की जीडीपी में बढ़ोत्तरी हो। क्षेत्र एवं राज्य का विकास और भी तेजी से सुनिश्चित हो।