logo

लोहरदगा : प्रेमिका से मिलने पहुंचा था सेना का जवान, ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया

a25.jpg

लोहरदगा: 

प्रेमिका से मिलने पहुंचे सेना के जवान को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट दिया। मामला लोहरदगा के सेन्हा थानाक्षेत्र अंतर्गत टंगला टोली का है। मामला शनिवार देर रात का है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना में कार्यरत जवान नरेंद्र छुट्टी में घर आया हुआ था। शनिवार की देर रात वो अपे दोस्त राजू उरांव के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने सेन्हा टंगरा टोली आया था। वहां ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और पिटाई कर दी। 

पुलिस ने बचाई सेना के जवान की जान
सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस और जवान के दोस्त राजू उरांव ने बमुश्किल उसकी जान बचाई। बताया जाता है कि ग्रामीण, जवान को जान से मार डालने पर उतारू थे। भीड़ ने नरेंद और उसके दोस्त राजू को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। किसी ने इसकी सूचना सेन्हा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और उनकी जान बचाई। पुलिस ने दोनों को लोहरदगा सदर अस्पाल पहुंचाया। वहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

 

ग्रामीणों की पिटाई से जवान को गंभीर चोट
मारपीट में गंभीर रूप से घायल सेना के जवान नरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों लातेहार जिला के काटियाटोली के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में किसी भी व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई करने के कई मामले सामने आते हैं। ऐसा जागरूकता के अभाव में होता है। लोग कानून को हाथ में लेते हैं। अफवाहों की वजह से भी कई बार होता है। जरूरी है कि पुलिस कैंप लगाकर लोगों को इस बारे में जागरूक करे।