द फॉलोअप डेस्क
बीते 12 वर्षों से सिमलिया पंचायत के ग्रामीणों को सड़क समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए आज पंचायत के ग्रामीणों ने विधायक नवीन जायसवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सिमलिया पंचायत की सड़क का निर्माण करवाने की मांग की गई थी। विधायक नवीन जायसवाल ने ज्ञापन को गंभीरता से लिया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सिमलिया पंचायत के ग्रामीणों में एक उम्मीद की किरण जगी है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्या का समाधान शीघ्र होगा।
