सिल्ली:
रांची के सिल्ली व आसपास क्षेत्र के गांव में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों के उत्पात (Wild Elephant Riots) से ग्रामीण दहशत में हैं। लोगों ने बताया कि खुले मैदान में 25 से 30 हाथियों का झुंड घूम (A herd of 25 to 30 elephants roam in the open field) रहा है। लोगों ने बताया कि खुले मैदान में 25 से 30 हाथियों का झुंड घूम रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार हाथियों के उत्पाद से परेशान ग्रामिणों ने रांची सिल्ली मार्ग को जाम (Ranchi Silli road jam) कर दिया है। ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किए जाने की वजह से कई किलोमीटर दूर तक वाहनों का जमावड़ा (The gathering of vehicles for many kilometers away) हो गया है। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

काफी संपत्ति को नुकसान कर चुके हैं हाथी
बता दें कि हाथियों के इस झुंड में कई वयस्क और कुछ बच्चे हैं। उनके उत्पाद से ग्रामीण त्रस्त है। शनिवार को दिन में भी इस तरह से हाथियों के झुंड को खुले में विचरण करते देखकर ग्रामीण डरे हुए हैं। सिल्ली के लोवापीडी, लुपुंग, मिजरा, सिल्लीडीह, रामडेरा, चतमबड़ी सिटकाडीह, मैंसुडीह आदि गांवों में हाथियों का एक बड़ा झुंड मौजूद है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड द्वारा अब तक काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।