logo

गिरिडीह में दीवार को लेकर हिंसक झड़प, पिता की मौत; बेटा घायल 

WAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गिरिडीह के बदडीहा गांव में दीवार को लेकर 2 पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अशोक राम उर्फ पप्पी राम के रूप में हुई है, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल है। 

मिली जानकारी के अनुसार अशोक राम और उसके गोतिया कैलाश राम के बीच जमीन पर दीवार बनाने को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद झगड़े में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लाठियां चली। इस झड़प में अशोक राम और उसके बेटे को सिर पर गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाते वक्त अशोक राम की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को गंभीर हालत में धनबाद रेफर किया गया।  

पुलिस ने आरोपी कैलाश राम और उसके 2 बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें अशोक राम की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। 


 

Tags - Jharkhand News Giridih News Violent clash father dies