logo

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : मतदान खत्म, 2 मार्च को आएगा रिजल्ट

voting_til_11.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान खत्म हो चुका है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। मतदान शांतिपूर्ण रहा। वहीं मतदान को लेकर क्षेत्र की मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। दोपहर 3 बजे तक 62.28% मतदान हुआ।  इस उपचुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में है। जिनके किस्मत का फैसला इवीएम में कैद हो चुका है। जिसका रिजल्ट 2 मार्च को आएगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2019 में 70.5% वोटिंग हुई थी।

महिला वोटरों के लिए बनाया गया पिंक बूथ

आज के मतदान के लिए महिलाओं के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिला। इस उपचुनाव में महिला वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग के मद्देनजर जागरूक करने के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। पिंक बूथों पर महिलाओं की सहायता के लिए महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है। यहां उनके लिए सेल्फी जोन और हेल्पडेस्क भी बनाया गया है।  मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

18 प्रत्याशी मैदान में
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी बजरंग महतो को हाथ छाप, सुनीता चौधरी को केला छाप, युगन कुमार को कंप्यूटर छाप, संतोष कुमार महतो को फलों से युक्त टोकरी छाप, अजीत कुमार को हरी मिर्च छाप, इमाम शफी को बैट्री टॉर्च छाप, कामदेव महतो को पानी का जहाज छाप, तुलेश्वर पासवान को गन्ना किसान छाप, धनंजय कुमार पुटूस को मोबाइल फोन चार्जर छाप, पांडव कुमार महतो को सेब छाप, प्रदीप कुमार को हेलिकॉप्टर छाप, प्रत्याशी फारुक अंसारी को फुटबॉल छाप, मनोज कुमार बेदिया को ऑटो-रिक्शा छाप, महिपाल महतो को भिंडी छाप, रंजीत महतो को चारपाई छाप, रामावतार महतो को बाल्टी छाप, सहदेव कुमार को भाला फेंक छाप तथा सुलेंद्र महतो को माचिस की डिब्बी छाप मिला है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT