द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर 20 नवंबर (बुधवार) को मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में 528 प्रत्याशी मैदान में हैं। 31 मतदान केंद्रों पर जहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग हुई, वहीं अन्य बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
लाइव अपडेट्स इस प्रकार रहा -
4 मिनट पहले
झारखंड में चुनाव संपन्न, 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत वोटिंग
5 बजे तक 67.59 फीसदी मतदान
1 घंटा पहले
दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
3 बजे तक का मतदान प्रतिशत 61.47 रहा।
4 घंटा पहले
झारखंड में 1 बजे तक 47.92 प्रतिशत मतदान
झारखंड में 1 बजे तक 47.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।
5 घंटा पहले
देवघर जिले में 11 बजे तक कितनी वोटिंग
देवघर जिले में 11 बजे तक कितनी वोटिंग
देवघर- 29.40 प्रतिशत
सारठ- 36.86 प्रतिशत
मधुपुर- 33.47 प्रतिशत
धनबाद जिले में दिन के 11 बजे तक कुल 27.98 प्रतिशत मतदान
सिंदरी- 32.1
निरसा- 32.55
धनबाद- 21.49
झरिया- 23.83
टुंडी- 31.57
बाघमारा- 28.86
6 घंटा पहले
कहां कितना हुआ मतदान
सिल्ली में 37.6 प्रतिशत
खिजरी में 33.09 प्रतिशत
राजमहल 28.75 प्रतिशत
बरहेट 31.50 प्रतिशत
6 घंटा पहले
झारखंड में 11 बजे तक 31.37 प्रतिशत मतदान हुआ
झारखंड में 11 बजे तक 31.37 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि 38 सीटों पर मतदान जारी है।
6 घंटा पहले
मतदान पदाधिकारी गिरफ्तार
झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के आरोप में मधुपुर के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। नए पीठासीन अधिकारी को कार्यभार ग्रहण कराया गया।
7 घंटा पहले
नलिन सोरेन ने वोट डालने के बाद क्या बोला
दुमका सांसद नलिन सोरेन ने अपने परिवार के साथ अपने बूथ काठीकुंड प्रखंड स्थित शिवतल्ला सरकारी विद्यालय स्थित बूथ संख्या 29 में वोट कास्ट किया। मौके पर शिकारीपाड़ा के झमुमो प्रत्याशी पुत्र आलोक कुमार सोरेन व पत्नी जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा मौजूद रहीं। सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि इस बार भी शिकारीपाड़ा में फिर से झमुमो की ही जीत होगी। लोगों का रुझान झमुमो के प्रति दिख रहा है।
8 घंटा पहले
कहां कितना हुआ मतदान
जामा-14.82 प्रतिशत
लिट्टापाड़ा-16.20 प्रतिशत
मांडू- 14.02 प्रतिशत
निरसा 15.25 प्रतिशत
पाकुड़- 15.21 प्रतिशत
रामगढ़- 15.87 प्रतिशत
सिंदरी-15.21 प्रतिशत
सारठ- 16.33 प्रतिशत
8 घंटा पहले
झारखंड में 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान
9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान झारखंड में हुए है
सिल्ली- 17.02 प्रतिशत
खिजरी- 15.39 प्रतिशत
देवघर में- 12.88 प्रतिशत
डुमरी-13.49 प्रतिशत
गांडेय- 12.94 प्रतिशत
गिरिडीह- 12.24 प्रतिशत
झरिया 10.59 प्रतिशत
9 घंटा पहले
वोटिंग के बीच लातेहार में नक्ललियों का उत्पात
झारखंड में वोटिंग के बीच लातेहार में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे पांच हाईवा को आग के हवाले किया। कोल कंपनी से लेवी लेने के खातिर इस घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल पर जेपीसी नामक संगठन का पर्चा छोड़ा है। इस घटना से कोल ट्रांसपोर्टरों और कोल कंपनी में हड़कंप मच गया है. जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र जानी गांव के समीप का यह मामला है।
9 घंटा पहले
जेएमएम सांसद नलिन सोरेन ने डाला वोट
टुंडी के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने बाघमारा विधानसभा के टाटा सिजुआ 6 नंबर स्थित 324 नंबर बूथ पर मतदान किया। जेएमएम सांसद नलिन सोरेन ने कहा, ”मैं जल्दी वोट देने की अपनी परंपरा को जारी रखना चाहता हूं। जो भी विधायक चुना जाए, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे इस परंपरा को जारी रखें. लोग विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे। मेरी सरकार सत्ता में रहेगी.”
10 घंटा पहले
मथुरा प्रसाद महतो ने डाला वोट
टुंडी के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने बाघमारा विधानसभा के टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित 324 नंबर बूथ में किया मतदान।
10 घंटा पहले
गोड्डा में नहीं शुरू हुई वोटिंग
गोड्डा विधानसभा सीट के बूथ संख्या 163 के कंट्रोल यूनिट में आई खराबी। अब तक नहीं शुरू हुआ मतदान। मजिस्ट्रेट को दी गई है जानकारी।
10 घंटा पहले
झारखंड चुनाव पर पीएम मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा कि आपका एक-एक मतदान राज्य की ताकत है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।’
10 घंटा पहले
38 सीटों के लिए मतदान शुरू
झारखंड में 38 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है