logo

कार्रवाई : पलामू DC ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन को किया कार्यमुक्त

dc2.jpg

पलामू:
पलामू में उपायुक्त की जिले में बड़ी कार्रवाई की है। DC ने पांकी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डेन को कार्यमुक्त कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार वार्डेन के बारे में पिछले कई दिनों से DC को लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने त्रिस्तरीय जांच कमेटी को पूरे मामले की जांच करने को कहा। जांच के शिकायत सही पाने के बाद वार्डेन सह विज्ञान की शिक्षिका नीलम कुमारी का अनुबंध समाप्त कर दिया । कार्य के प्रति उदासीनता,अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन नहीं करने एवं विद्यालय में आवासन नहीं रहने को लेकर कार्यमुक्त कर दिया गया है।