logo

झारखंड में इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

barish_pic8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसके कारण पूरे राज्य में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमे 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। राज्य के पश्चिमी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बन रहा है। साथ ही रांची से मानसून टर्फ गुजर रहा है। जिसके कारण राजधानी में इसका असर देखने को मिल सकता है। झारखंड के गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा,गुमला, पलामू और लोहरदगा जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार है। 

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर झारखंड में और फिर से मजबूत होता देखा जा रहा है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी बारिश देखी गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 35.2  डिग्री गोड्डा व सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रांची में दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा 163.2 मिमी सिमडेगा में दर्ज की गई. आज के मौसम की बात करें तो आज पूरे राज्य में अच्छी बारिश देखी जा सकती है। 
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 11 अगस्त तक अच्छी बारिश के आसार हैं, कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूजJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News