logo

TSPC के टॉप कमांडर के लिए कचौड़ी जलेबी ले जा रहा था, पुलिस ने धर लिया

palamu_police1.jpg

द फॉलोअप डेस्क   
पलामू पुलिस ने एक TSPC के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार युवक TSPC के टॉप कमांडर नगीना जी के लिए कचौड़ी जलेबी लेकर जा रहा था। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। वहीं पूछताछ  में उसने बताया कि उसका नाम दयानंद यादव है। उसने कबूला की वह नगीना जी के लिए काम करता है। उसने पुलिस को कई और अहम जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


गुप्त सूचना के आधार पर किया जांच
पलामू पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि TSPC के टॉप कमांडर नगीना जी गांव के लोगों से अपनी जरूरत का सामान मंगवाता है। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। जांच के दौरान ही पुलिस की एक व्यक्ति पर नजर पड़ी।  व्यक्ति काफी मात्रा में कचौड़ी और जलेबी लेकर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया। इसी दौरान पीछा कर रही पुलिस को देख वह पहाड़ी की ओर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़कर उसे दबोच लिया। अब पुलिस उस युवक द्वारा दिए जानकारी के आधार पर आगे की छानबीन करेगी। वहीं उस युवक पर मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N