logo

रांची : हम तभी मजबूत होंगे जब समाज मजबूत और संगठित होगा- राज्यपाल रमेश बैस

628.jpg

रांची:
राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ने कहा है कि असहाय, गरीबों एवं वंचितों के लिए किए जाने वाला कार्य ही सच्ची समाजसेवा है। समाज की सेवा करने वाले को ही भावी पीढ़ी भी याद रखती है। समाजसेवा का अवसर व्यक्ति को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मिलता है। मारवाड़ी समाज के लोगों ने रायपुर, छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में उपचार कराने वाले मरीजों के परिजनों के रहने के लिए जी प्लस फोर (G+4) भवन का निर्माण कराया है। वहां AIIMS और डॉ.भीम राव अम्बेडकर मेमोरियल अस्पताल (Dr.Bhim Rao Ambedkar Memorial Hospital) जैसी सुविधा मौजूद है। रायपुर के मारवाड़ी समाज द्वारा RIMS  रांची में भी मरीजों के परिजनों के आवास प्रबंध के लिए एक जी प्लस फोर भवन के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। रांची के इस सम्मलेन में उपस्थित प्रतिनिधिगण ने कहा  कि भूमि मिलने पर वे भी मरीजों के परिजनों के लिए जी प्लस फोर भवन का निर्माण करा सकेंगेΙ

समाजसेवा के लिए दिल बड़ा होना चाहिए न कि शरीर

राज्यपाल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा इंसान बनने के लिए बच्चों में अच्छे संस्कार होना ज़रूरी है। यदि बच्चे सुसंस्कृत नहीं हैं, तो यह हमारी कमी है। हम तभी मजबूत होंगे जब समाज मजबूत होगा,संगठित होगा। हम दीवारों पर महापुरुषों का फोटो इसलिए लगाते हैं कि उसमें हमें अपने आदर्श दिखते हैं। समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है। समाजसेवा के लिए इंसान का दिल बड़ा होना चाहिए न कि शरीर। यदि कोई ग़रीब अपनी एक रोटी में से आधी रोटी भूखे व्यक्ति को देता है तो इसका बहुत महत्व है।
शादी-विवाह में फिजूलखर्ची न करें
राज्यपाल ने कहा कि शादी-विवाह एवं अन्य अवसरों पर की जाने वाली फिजूलखर्ची एवं प्रतिस्पर्धा की भावना से पैसे खर्चा करते है हमें उसे बंद करना होगा। यह स्वस्थ समाज के लिए उचित नहीं है। इससे बेहतर है  कि उसी पैसे से हम ज़रूरतमंद व्यक्तियों के भोजन का प्रबंध कर दें। बता दें कि मारवाड़ी समाज के द्वारा अन्नपूर्णा सेवा चलायी जा रही है। इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मलेन में शामिल हुए राज्यपाल
ये सभी बातें राज्यपाल ने आज झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मलेन के अष्टम अधिवेशन (Eighth session of Jharkhand Provincial Marwari Conference) में कहीं। इस सम्मेलन का आयोजन रांची स्थित मारवाड़ी भवन में किया गया। राज्यपाल ने मारवाड़ी  समाज के स्वयंसेवियों प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, मनोज रुईया एवं द्वारका प्रसाद अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। सम्मलेन मे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गडोदिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित थे Ι