logo

हम लड़कर लोगों की जमीन वापस दिलवाएंगे, फिर अपनी सरकार के खिलाफ लड़ना क्यों न पड़े- लोबिन हेंब्रम

lobin1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पुराने विधानसभा मैदान में रविवार को बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने खतियान बचाओ महा जुटान का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि हम लड़कर लोगों की जमीन वापस दिलवाएंगे। अगर यह लड़ाई अपनी सरकार के खिलाफ हो तब भी लड़ेंगे। क्योंकि आज अपनी ही सरकार गलत कर रही है। पूरे झारखंड में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है। इसी लूट को रोकने के लिए आज इस मंच पर एकत्रित हुए हैं। हम लोगों को जगाने का काम करेंगे ताकि सभी को अपने अधिकार के बारे में पता चल सके। और हम सरकार को आईना दिखा सकें।


स्थानीय लोगों को नौकरियों की प्राथमिकता दी जानी चाहिए
लोबिन हेंब्रम ने आगे कहा कि जिसके पास खतियान है,उसे ही झारखंडी माना जाना चाहिए। ऐसा नहीं कि जो झारखंड बनने से पहले से यहां रह रहे हो उसे ही झारखंडी का दर्जा मिले। जिसके भी पास यहां का खतियान है वहीं असल झारखंडी है। इसके साथ ही लोबिन ने राज्य में नौकरियों और स्थानीयता को प्राथमिकता दिए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति से ही यहां के युवाओं का भला होगा। स्थानीय लोगों को नौकरियों की प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हालांकि स्थानीय नीति तय करने में कई खास वर्ष या अवधि तय नहीं होनी चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT