logo

झारखंड में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, 8 फरवरी के बाद तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा तापमान

ूपोल्3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मौसम की स्थिति में बदलाव की संभावना है। आठ फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे पहले, सुबह में कोहरा और धुंध के साथ न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने से तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। रात में तापमान में कमी आ सकती है। बुधवार की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, और उसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को सबसे कम तापमान चतरा का 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान सरायकेला का 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।