logo

8 नवंबर के बाद झारखंड में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार; बढ़ेगी ठिठुरन

badal_chhae.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। दिवाली से पहले और 8 नवंबर को बाद मौसम करवट ले सकता है। फिर से आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होने के भी आसार है। जिस कारण दीपावली के दौरान रात में ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ सकती है।


लगातार दूसरा विक्षोम आने से तापमान में उतार चढ़ाव
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सात नवंबर के आसपास देश के पश्चिमोत्तर भाग में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा। इसके पूरब दिशा में बढ़ने के कारण इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। जिस कारण राज्य में मौसम में बदलाव होगा। राज्य में ठंड बढ़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में एक नंवबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद यह दूसरा विक्षोभ होगा। लगातार दूसरे सिस्टम के आने से तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव होगा।

सबसे कम 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गढ़वा में

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे कम 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गढ़वा में दर्ज किया गया वहीं रांची के तापमान की बात करें तो राजधानी का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि जमशेदपुर में 20.6 डाल्टनगंज में 17.5 बोकारो में 18.1 चाईबासा में 18.2 देवघर में 18.4 गिरिडीह में 18.2 रामगढ़ में 16.6 और गुदा में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया