logo

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने दिए छात्रवृत्ति भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने दिए छात्रवृत्ति भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने शुक्रवार को छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन एवं भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी, तकनीकी समस्याओं और केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मंत्री ने विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान के संदर्भ में कहा कि केंद्र सरकार से इस योजना के लिए अपेक्षित एवं समुचित राशि प्राप्त नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस स्थिति पर उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।


 

तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया पुनः शुरू

समीक्षा के दौरान विभागीय सचिव ने मंत्री को अवगत कराया कि छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया में SNA Sparsh प्रणाली लागू होने के बाद कुछ तकनीकी कठिनाइयां उत्पन्न हुई थी। इसके कारण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि मिलने में विलंब हुआ। हालांकि, अब तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए भुगतान की प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी गई है। भुगतान में तेजी लाने के लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव, आदिवासी कल्याण आयुक्त तथा प्रबंध निदेशक, आदिवासी सहकारी विकास निगम, रांची उपस्थित थे।

Tags - Scholarship Jharkhand Welfare Minister Chamra Linda