logo

JTET परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है, लेकिन हजारों अभ्यर्थी इस बात से परेशान हैं! 

JTET परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है, लेकिन हजारों अभ्यर्थी इस बात से परेशान हैं! 

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

करीब 10 साल बाद आयोजित की गई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर पेचीदगियां खत्म नहीं हुई है। 1 नवंबर को संपन्न हुई परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट भरने में चूक कर दी है। दरअसल, ये अभ्यर्थी ओएमआर शीट में प्रश्न-पत्र का सीरीज कोड (S,T,U,V) दर्ज करना भूल गए हैं। अभ्यर्थियों को आशंका सता रही है कि सीरीज कोड नहीं भरने की वजह से  उनकी उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गड़बड़ा सकता है। गौरतलब है कि जेटेट परीक्षा का परिणाम दिसंबर में जारी होने की संभावना है।

जैक के अधिकारियों से मिले अभ्यर्थी
 अभ्यर्थियों ने इस समस्या को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल से संपर्क किया है। अभ्यर्थियों का तर्क है कि उन्होंने जानबूझकर यह गलती नहीं की है, बल्कि परीक्षा के दौरान उनसे चूक हो गई। अभ्यर्थियों  ने कहा कि इस चूक की वजह से उनका मूल्यांकन नहीं रुकना चाहिए और ना ही रिजल्ट पर इसका नकारात्मक असर होना चाहिए। अभ्यर्थी उक्त समस्या को लेकर परेशान हैं। 

अभ्यर्थियों की जैक बोर्ड से क्या मांग है!
झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो का कहना है कि अभ्यर्थियों ने जेटेट परीक्षा का वर्षों इंतजार किया है। इसकी तैयारी में काफी समय और मेहनत लगा है। वर्ष 2016 के बाद राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई है। ऐसे में यह परीक्षा अभ्यर्थियों क लिए शिक्षक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है। ओएमआर शीट में हुई छोटी सी चूक के कारण किसी का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। 

Tags - Jharkhand NewsJAC BoardJTET ExamJharkhand Academic Council