logo

झारखंड के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार क्या बोले संतोष गंगवार, यहां पढ़िए

santosh_gangwar_pc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के राज्यपाल बनाए जाने के बाद संतोष गंगवार बरेली पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है और राज्यपाल की जो जिम्मोदारी होती है, हम इस बात का एहसास करते हैं। वास्तव रूप से इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सही ढंग शासन-प्रशासन चले, यही जिम्मेदारी है। राजनौतिक दल किस ढंग से काम करें हमलोगों की जिम्मेदारी है उसको नियंत्रित करें। एक जो नई जिम्मेदारी मुझे मिली है, मैं वहां जाने के बाद बहुत-सी बातों को समझूंगा। उसके बाद उस हिसाब से काम करूंगा।


महाराष्ट्र का राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन
संतोष कुमार गंगवार झारखंड के12वें राज्यपाल होंगे। वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार रात झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल को नियुक्त किया है। करीब 17 महीने बाद झारखंड को फिर से नया राज्यपाल मिल गया है। झारखंड के संतोष गंगवार झारखंड को नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है। 


संतोष गंगवार को जानिए
झारखंड के 12वें राज्यपाल संतोष गंगवार 8 बार सांसद रह चुके है। गंगवार बीजेपी में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वो बरेली लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं। 1989 से 2009 तक वो लगातार 6 बार जीते थे। 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें टिकट नहीं मिला था। 1 नवंबर 1948 को बरेली में जन्मे संतोष गंगवार ने आगरा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। वह वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे केंद्र सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री थे।
 

Tags - JharkhandJharkhand newsSantosh Kumar GangwarCurrent Governor CP Radhakrishnan