logo

ब्वॉयफ्रेंड ने इग्नोर किया तो लड़की ने काटी हाथ की नस, हालत नाजुक

nash_kata.jpg

द फॉलेअप डेस्क 
जमशेदपुर में ब्वॉयफ्रेंड के इग्नोर करने से आहत महिला ने अपनी हाथ की नस काट ली। मामले में लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई है। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लड़की का नाम रिंकी है। घटना को लेकर बताया गया कि लड़की से उसका प्रेमी फोन पर बात नहीं कर रहा था। जिससे वह दुखी थी। 


बात करने के दौरान चाकू लेकर काटा नस
मामला जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह की है। जहां बारीडीह गोलचक्कर के पास प्रेमी रहता था वहीं प्रेमिका रिंकी बाबूडीह लाल भट्टा का पास रहती थी। प्रेमी के परिजनों ने बताया कि रिंकी का उनके बेटे से प्रेम संबंध चल रहा था। एक साल पहले उनके रिश्तें के बारे में रिंकी के परिजनों को पता लग गया था। इस दौरान परिजनों ने  रिंकी को दक्षिण से दूर रहने को कहा था लेकिन वह नहीं मानी। कुछ दिन पहले रिंकी ने महिला थाना में लिखित शिकायत किया था। थाने से बुलावा आने के बाद आज वे लोग महिला थाना जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रिंकी घर आ गई। उससे बात करने के दौरान उसने घर पर रखा चाकू उठाया और अपने दोनो हाथों को नस काट ली। उन्होंने 100 डायल पर इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर आए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/BWWTBksw7AqHzvtefAvNyy