logo

राष्ट्रपति श्रीराम लला के दर्शन करने गईं तो मंदिर के शुद्धिकरण की बात कहने लगे कांग्रेसी, मैं पीड़ा में हूं- पीएम मोदी

pm_modi_54.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज चतरा के सिमरिया में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि हम आदिवासियों की भी पूजा करते हैं। कांग्रेस, झामुमो और उनके सहयोगियों को आदिवासियों का हित, गौरव बर्दाश्त नहीं होता। भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी बेटी को देश की राष्ट्रपति बनाया। द्रौपदी मुर्मू जी आपके यहां गर्वनर रह चुकी हैं। आप उनको जानते हैं। वे आज देश के सर्वश्रेष्ठ पद पर हैं। एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति किसने बनाया। क्या आपको इसपर अभिमान नहीं है। कांग्रेस और उसके साथी पहले दिन से आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बन गई, इसे पचा नहीं पा रहे। उनका अपमान करते हैं। राष्ट्रपति को गलती से भी अपमानित नहीं करना चाहिए लेकिन कांग्रेस जिसकी सोच 18वीं शताब्दी की है उनका पापी मन है।

कांग्रेस ने कहा राम मंदिर को गंगाजल से धोना है

पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या में प्रभु रामलला की पूजा अर्चना करने गई थी। पूजा अर्चना करके लौटीं। कांग्रेस वालों की 18वीं सदी की मानसिकता जो विकृत है। पापी है। कहा कि ये राम मंदिर का हम शुद्धिकरण करेंगे। राम मंदिर को गंगाजल से धोना है। क्या आदिवासी प्रभु रामलला के दर्शन करेंगे तो आप मंदिर धोएंगे। कैसी मानसिकता है। क्या ये राष्ट्रपति का अपमान नहीं है? आदिवासी का अपमान है कि नहीं। महिला का अपमान नहीं है। हम ऐसे लोगों को माफ करेंगे क्या। कांग्रेस वाले लोग उन्हें केवल आपसे वोट चाहिए। उनको आपसे प्रेम नहीं है। वे आपको मनुष्य मानने को तैयार नहीं है। ये लोग आपसे एक वोट भी पाने के हकदार हैं क्या?

2024 का चुनाव देश बनाने का चुनाव

2024 का चुनाव केवल सरकार बनाने का चुनाव है। ये देश बनाने का चुनाव है। ये चोर लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है। आपके बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। आप तो जानते हैं न कि वे कौन लोग हैं जिनसे देश को बचाना बहुत जरूरी है। झामुमो, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कारनामे, सोच और दिशा है, देश को बचाना समय की सबसे बड़ी मांग है।

Tags - PM Modichatra losabha seatpresident Draupadi Murmu