द फॉलोअप डेस्क
राज्य के बेरोजगार छात्र सरकार के 60/40 वाली नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से जगह-जगह पर सीएम का पुतला फूंक रहे हैं। छात्रों के विरोध का व्यापक असर आज दुमका में दिख रहा है। यहां शनिवार की सुबह से ही सड़कें जाम हैं। इस कारण सड़क पर लंबी कतार में वाहन खड़ी है। वहीं भी बाजार बंद करा दिया गया है।

जिले की लगभग सभी सड़क जाम
खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग और 60-40 के फार्मूले के विरोध में दुमका छात्र समन्वय समिति की ओर से पूरे संथाल परगना को बंद करने का आह्वान किया जा रहा है। उनके द्वारा बुलाये गए संथाल परगना बंद का दुमका में खासा असर देखा जा रहा है। छात्रों में जिला की लगभग सभी सड़कों को जाम कर दिया है, भारी संख्या में छात्र रोड पर बैठ गए हैं और धरना दे रहे हैं। इधर फूलो झानों चौक पर सैकड़ों की संख्या में छात्र बैठे हुए हैं। इस वजह से साहिबगंज गोविंदपुर मार्ग में आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। यात्री इस जाम से खासे परेशान नजर आ रहे हैं।

60-40 का फर्मूला नहीं चलने देंगे
छात्रों का कहना है कि हेमंत सरकार झारखंडियों को चिन्हित करे। खतियान आधारित स्थानीय नीति घोषित करे और उसी के आधार पर नियोजन नीति बनाकर प्रदेश के युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दें। सरकार पर आरोप लगाते हुए छात्रों ने कहा कि ये सरकार बाहर के लोगों को नौकरी देने का प्रयास बंद करें। और नौकरी के लिए जो 60-40 का फर्मूला यहां तय किया गया है उसे हम नहीं चलने देंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT