द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने दामाद के साथ मिलकर अपने पति को मौत को घाट उतार दिया। मृतक का नाम मुस्लिम अंसारी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। जिसे सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस हत्या का खुलासा उंटारी थाना क्षेत्र के पुलिस ने किया। जिसमें पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी औऱ उसके दामाद के बीच काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी मुस्लिम अंसारी को लग गई थी। इसलिए दोनों ने मिलकर इस पूरे घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों का नाम जुलेखा बीबी और दामाद का नाम नजीर अंसारी है।

प्रेमी से मिलने के लिए बेटी की शादी कराई
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जुलेखा और उसके दामाद के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को मिलने में दिक्कत हो रही थी। इसी कारण जुलेखा ने अपनी बेटी की शादी नजीर से करवा दी। जिससे दोनों के मिलने का रास्ता साफ हो जाए। पुलिस ने आगे ने बताया कि इसकी जानकारी मृतक को हो गई थी। इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लैन बनाया। घटना वाली रात मृतक ने उंटारी स्टेशन से अपनी बेटे और दामाद को ऑटो से घर भेज दिया था। लेकिन दामाद रास्ते में ही उतर गया। जिस ऑटो से बेटा घर पहुंचा उसी ऑटो पर बैठकर जुलेखा अपनी प्रेमी के साथ मिलकर सब्जी बाजार से मुस्लिम अंसारी को अपने साथ घर लाकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

हत्या में प्रयोग किया गया कुल्हाड़ी भी बरामद
पुलिस ने आगे बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने सारी रात मृतक को ढूढने का नाटक किया। जिससे किसे को उनपर शक न हो। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जिसमें जांच में पता चला कि जुलेखा और नाजिर को बीच अवैध संबंध है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर पूरी सच्चाई सामने आ गई। उसके बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT