द फॉलोअप डेस्कः
मुजफ्फरपुर में एक महिला रेखा देवी (30) अपने छोटे बेटे को लेकर पड़ोसी सनोज मुखिया के साथ भाग गई। पूरा मामला 21 मार्च का है, जहां रेखा अपने साथ 2 लाख 30 हजार रुपए और गहने भी ले गई। रेखा के पति राजगीर मुखिया (32) ने बरियारपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है। राजगीर कोलकाता में मजदूरी करता है। पत्नी रेखा एक बेटे और दो बेटियों के साथ मुजफ्फरपुर में रहती थी। राजगीर समय-समय पर मुजफ्फरपुर आता-जाता रहता था। इसी बीच रेखा की पहचान पड़ोस के युवक सनोज से हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। वहीं शुक्रवार की देर रात रेखा, सनोज के साथ फरार हो गई। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
राजगीर ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि पड़ोसी सनोज के साथ उसके पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद वो कोलकाता से घर आया। गांव में पंचायती करवाई गई। इस दौरान सनोज ने धमकी दिया था कि होली के बाद उसकी पत्नी को उठा लेगा। वहीं शुक्रवार की रात पत्नी को लेकर फरार हो गया।
पति राजगीर मुखिया का कहना है कि मेरी पत्नी 2 लाख 30 हजार रुपए लेकर पड़ोस के लड़के के साथ फरार हो गई। मेरे छोटे बेटे को भी वो अपने साथ ले गई है। ऐसे में मैं अब अपनी पत्नी को साथ नहीं रखुंगा। सिर्फ मुझे मेरा बेटा और पैसा लौटा दे। उसके बाद रेखा खुशी-खुशी दूसरे के साथ रह सकती है। रेखा जो पैसे लेकर गई है, वो मैंने घर बनाने के लिए रखा था। मेरी तीन बहने हैं। तीनों ने लोन लेकर मुझे घर बनाने के लिए 50-50 हजार रुपए दिए थे। घर के बाहर बालू और गिट्टी भी गिरवा दिया था। इसी बीच रेखा पैसा लेकर भाग गई।