logo

मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी, आहत पति ने फांसी लगाकर जान दे दी

dead_body10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के ओरमांझी से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां पत्नी के मायके से नहीं आने से आहत पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मिथिलेश बेरोजगार था इसलिए उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। हादसे के बाद परिजनों के रो-रो कर बुरा हाल है।


तीन साल के बेटे ने मां से पूछा क्यों रो रही हो
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी के रुक्का गांव निवासी मिथिलेश की शादी सुषमा उर्फ पल्लवी देवी से हुई थी। दोनों को एक बेटी और बेटा है। मिथिलेश के पैसे नहीं कमाने से नाराज होकर सुषमा अपने गांव खूंटी चली गई थी। कई बार बुलाने पर भी नहीं आ रही थी। जिसके बाद मिथिलेश ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर जब सुषमा अपने ससुराल पहुंची तो उसके होश उड़ गए। उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं सुषमा को रोता देख उसका तीन साल का बेटा श्रीमंत सिंह अपनी मां से पूछता है कि मां क्या हुआ क्यों रो रही है। जिसने सबके मन को कचोट कर रख दिया।


एसबेस्टस रूम से लगे पाइप से लटका था मिथिलेश
वहीं घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि मंगलवार को गांव में सोहराय मेला लगा था। हम सभी लोग वहां घूमने गए थे। वहां से लौट कर सभी सोने चले गए। अगली सुबह 10 बजे तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर पिता ने उसके छोटे भाई से कहा कि जाकर देखो भाई क्यों नहीं उठा। छोटा भाई वहां गया लेकिन कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने आवाज लगाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। ऐसा उन्होंने कई बार किया। जिसका बाद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया तो देखा की मिथिलेश एसबेस्टस रूम से लगे पाइप से लटका था। 


घरेलू विवाद से जुड़ा है मामला
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। मिथिलेश की पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी जिससे मृतक काफी दुखी था इसलिए उसने यह कदम उठाया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N