टुंडी:
धनबाद के टुंडी प्रखंड इलाके में जंगली हाथियों ने एक युवक को कुचल दिया। इस हमले में युवक बुरी तरीके से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक SNMMCH में इलाजरत है। युवक का नाम गुमलाल हांसदा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

इलाके में 15 से 20 हाथी लगातार सक्रिय
मिली जानकारी के अनुसार शनिबार अहले सुबह युवक शौच के लिए जा रहा था। तभी हाथियों ने उसपर हमला कर दिया। हाथियों के झुंड ने युवक को बुरी तरीके से कुचल दिया। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर युवक पर पड़ी शोर करके युवक ने गांव के लोगों को बुलाया उसके बाद हाथियों को भगाया गया। गुमलाल हांसदा मुख्य रूप से पश्चिम टुंडी के शिंजो घुटू गांव का रहने वाला है। टुंडी अपने रिस्तेदार के घर आया था। बता दें कि इस क्षेत्र में 15 से 20 हाथी लगातार सक्रिय है। आए दिन हाथियों के उत्पात की खबरे सामने आती रहती है।